संजय कुमार सिंह और समीर वानखेड़े
अकेला ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (ABI) ने एक्सपोज्ड किया था कि हिंदी फिल्मों के अभिनेता शाहरुख़ खान के ड्रगिस्ट बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट देने और NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को बदनाम करने के बदले IPS संजय कुमार सिंह ने शाहरुख़ खान से 7.5 करोड़ रुपये रिश्वत ली थी। अब ABI नया खुलासा कर रहा है कि CBI अधिकारी रहते संजय कुमार सिंह ने उड़ीसा की एक कंपनी पर रेड की थी। बाद में उस कंपनी से भी संजय कुमार सिंह ने लाखों रुपये रिश्वत ली थी और वो भी ऑनलाइन।
संजय कुमार सिंह 1996 बैच के उड़ीसा कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। वे CBI में DIG थे। साल 2022 में उन्होंने उड़ीसा के बरगढ़ जिले की टुली कंस्ट्रक्शन और जसोदा रोडलाइन्स कंपनी पर छापा मारा था। दोनों कंपनियों के मालिक सौरभ टुली हैं। जसोदा कंस्ट्रक्शन सौरभ टुली की पत्नी नेहा टुली के नाम पर है।
छापेमारी के बाद साल 2022 में सौरभ टुली ने जसोदा रोडलाइन्स के ICICI बैंक के खाते से 19 लाख 50 हजार रुपये RTGS के जरिये राजस्थान की एक कंपनी को ट्रांसफर किये। ये 19 लाख 50 हजार रुपये संजय कुमार सिंह ने यूज किये।
सौरभ टुली ने दोबारा 13 लाख 50 हजार रुपये 25 अप्रैल 2022 को राजस्थान में तपन जेना के मार्फ़त संजय कुमार सिंह को दिए।
सौरभ टुली ने तिबारा 27 मार्च 2023 को 7 लाख रुपये संजय कुमार सिंह के कहने पर नवी मुंबई में एक कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किये।
इससे साबित होता है कि संजय कुमार सिंह ने शाहरुख खान से करोड़ों रुपये रिश्वत लेकर आर्यन खान को क्लीन चिट दी थी और अपने ही अधिकारी समीर वानखेड़े को बदनाम कर दिया था।
शाहरुख़ खान से 7.5 करोड़ रुपये लेने, आर्यन खान को क्लीन चिट देने और IRS समीर वानखेड़े को बदनाम करने के मामले में ABI (abinewz.com) ने जैसे ही संजय कुमार सिंह को एक्सपोज़्ड किया उन्होंने तुरंत स्वैच्छिक सेवानिवृति (VRS) ले ली। वैसे वे 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्होंने 29 फरवरी 2024 को सरकारी सेवा से VRS के लिए नोटिस प्रस्तुत किया था। उन्हें 30 अप्रैल 2024 से भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने की अनुमति दे दी गई है।
संजय कुमार सिंह ने 2008 से 2015 के बीच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में रहते कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की थी, जिनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, राष्ट्रमंडल खेल 2010 घोटाला, भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) घोटाला और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भर्ती घोटाला आदि शामिल हैं।आर्यन खान को क्लीन चिट देने वाली SIT टीम का संजय कुमार सिंह ने नेतृत्व किया था।
इस मामले में ABI का इतना ही कहना है कि IPS संजय कुमार सिंह और चरसी आर्यन खान के लिए मुसीबत अब शुरू होने वाली है। ABI इन्वेस्टिगेशन जारी है।
