नवी मुंबई में 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी शैलेंद्र द्विवेदी लोनावाला से गिरफ्तार

शैलेन्द्र द्विवेदी

नवी मुंबई के उलवे में सस्ते घर दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की ठगी करने वाले शैलेंद्र देवप्रभाकर द्विवेदी को उलवे पुलिस ने 12 नवम्बर 2026 को पुणे के लोनावला के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। 7 अक्टूबर 2026 को FIR दर्ज होने के बाद से शैलेन्द्र द्विवेदी फरार था और सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती दे रहा था। पुलिस के अनुसार वह आदतन अपराधी है, जिस पर जबरन वसूली, अवैध हथियार और धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई मामले दर्ज हैं।

ठाणे के अगरबत्ती कारोबारी विजय शम्भूनाथ झा की शिकायत पर शैलेन्द्र द्विवेदी के खिलाफ 7 अक्टूबर 2026 को उलवे पुलिस ने BNS-2023 की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत FIR (नंबर- 393/2026) दर्ज की थी। शैलेन्द्र द्विवेदी हार्मोनी बिल्डिंग, प्लॉट क्रमांक-6, फ्लैट क्रमांक-406, सेक्टर-1 खांदा कॉलोनी, पनवेल, जिला रायगढ़ का रहनेवाला है।

परिमंडल – 2 के पुलिस उपायुक्त अमित काले 13 नवम्बर 2026 प्रेस नोट के माध्यम से मीडिया को बताया कि शैलेन्द्र द्विवेदी को बृहस्पतिवार, 12 नवम्बर 2026 की रात 12.04 बजे लोनावला के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

शैलेन्द्र द्विवेदी पर अपनी कंपनी श्री गुरु बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के जरिये विजय झा और अन्य लोगों से 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। उसने नवी मुंबई के उलवे में कम कीमत पर आवासीय कमरे उपलब्ध कराने का वादा किया था।

शैलेन्द्र द्विवेदी का आपराधिक इतिहास

1- नेरुल पुलिस स्टेशन, अपराध क्रमांक- 597/2023, IPC की धारा- 384, 385 और 506. गिरफ्तार था।
2- भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन, (ठाणे ग्रामीण), अपराध क्रमांक- 721/2023, आर्म्स एक्ट की धारा- 3, 25. गिरफ्तार था।
3- गणेशपुरी पुलिस स्टेशन, (ठाणे ग्रामीण), अपराध क्रमांक-175/2023, IPC की धारा- 353, 118, सह अन्न सुरक्षा मानक-2006 की धारा- 62. गिरफ्तार था।
4- कलवा पुलिस स्टेशन (ठाणे शहर)- अपराध क्रमांक- 667/2025, BNS-2023 की धारा- 118(2), 115(2), 126(2), 352, 351(2) और 3(5).
5- नेरुल पुलिस स्टेशन, अपराध क्रमांक-588/2026, BNS-2023 की धारा- 299.
6- NRI सागरी पुलिस स्टेशन, अपराध क्रमांक- 257/2026, BNS-2023 की धारा- 118(2), 352, 351(2) और 3(5).
7- रबाले MIDC पुलिस स्टेशन, अपराध क्रमांक- 198/2026, BNS-2023 की धारा- 118(2), 115(2), 126(2), 352, 351(2) और 3(5).
8- NRI सागरी पुलिस स्टेशन, NC क्रमांक- 1056/2026, BNS-2023 की धारा- 356(2).
9- NRI सागरी पुलिस स्टेशन, NC क्रमांक- 1312/2026, BNS-2023 की धारा- 356(2).

Leave a Comment