उद्धव ठाकरे के छह सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब चर्चा है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना की नजर ठाकरे गुट के विधायकों पर भी है। इसी वजह से राज्य में ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तीसरे चरण की शुरुआत होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं को और बल तब मिला, जब सांसद श्रीकांत शिंदे समेत शिवसेना के कई सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पिछले कुछ दिनों में शिवसेना सांसदों की अमित शाह से यह दूसरी मुलाकात है। श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के,…
Read MoreTag: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, लोकसभा अध्यक्ष ने शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय को दी मंजूरी
उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को शिवसेना (UBT) के छह बागी सांसदों के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंजूरी दे दी। यह फैसला दलबदल विरोधी कानून के तहत इन सांसदों के पाला बदलने को औपचारिक मंजूरी देता है। यह निर्णय संसद के मानसून सत्र से कुछ दिन पहले आया है। भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार लोकसभा में अपना संख्या बल बढ़ाने का प्रयास कर रही है, ताकि महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को…
Read MoreCJI सूर्यकांत ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को दी चेतावनी
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार, 15 मई, 2026 को सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिवसेना (UBT) को आड़े हाथों लिया है। चुनाव चिह्न ‘तीर-धनुष’ को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ चल रहे विवाद पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजनीतिक बयानबाजी पर तीखी नाराजगी जताई। गौरतलब हो कि जून, 2022 में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद से एकनाथ शिंदे ही धनुष-वाण सिंबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर उद्धव ठाकरे ने आपत्ति जताई हुई है। इसको लेकर पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में…
Read Moreबॉम्बे हाई कोर्ट के वकील घनश्याम उपाध्याय ने राज ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल की
वकील घनश्याम उपाध्याय बॉम्बे हाई कोर्ट के प्रख्यात वकील घनश्याम उपाध्याय ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के नेता राज ठाकरे के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर की है। घनश्याम उपाध्याय ने राज ठाकरे और MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। घनश्याम उपाध्याय ने ABI (abinewz.com) को बताया कि इसके पूर्व उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र लिखकर राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। अधिकारियों ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया।…
Read More