मुंबई बंदरगाह पर 13 कंटेनर पाकिस्तानी सूखे खजूर जब्त

  भारत में पाकिस्तान से आयात पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने की कोशिश के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने 13 कंटेनरों से पाकिस्तान मूल के 362.75 मीट्रिक टन सूखे खजूर जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 5.66 करोड़ रुपये बताई गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर 2 मई 2025 से पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से निर्यात किए गए सभी सामानों के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात अथवा ट्रांजिट पर पूर्ण प्रतिबंध…

Read More