बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ का विज्ञापन करने के मामले में महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कुछ महीने पहले नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। FDA के अनुसार, तीनों अभिनेताओं ने विज्ञापन करते समय नियमों का उल्लंघन किया है। यह जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने दी है। अभिनेताओं के खिलाफ संभावित कार्रवाई को लेकर आयोजित पत्रकार परिषद में तुकाराम मुंढे ने बताया कि विज्ञापन और उसमें किए गए…
Read MoreTag: महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA)
एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री के आरोप में रिलायंस, ब्लिंकिट और जोमैटो के अधिकारियों पर FIR
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कई जिलों में कार्रवाई के दौरान 48 लाख रुपये मूल्य के एक्सपायरी खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ब्लिंकिट और जोमैटो के स्वामित्व वाली कंपनी हाइपरप्योर के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। ठाणे के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस रिटेल, ब्लिंकिट और जोमैटो हाइपरप्योर से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित 10 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें खाद्य पदार्थों के निस्तारण का काम…
Read Moreमहाराष्ट्र में खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर FDA की रोक
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने महाराष्ट्र में खुले मसाला पाउडर की बिक्री पर रोक लगा दी है। FDA ने मसालों की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। नए नियमों के तहत मसालों को सही तरीके से पैक और सील करके ही बेचना होगा। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे का कहना है कि मसालों में कृत्रिम रंग, घटिया गुणवत्ता वाले कच्चे माल, पहले ही इस्तेमाल किए जा चुके या जिनसे अर्क निकाल लिया गया हो ऐसे मसालों, बाहरी पदार्थों और अन्य…
Read Moreदवाओं की कीमत की सीमा तय करने तुकाराम मुंढे ने NPPA को लिखा पत्र
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले सभी मेडिकल और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय करने के लिए नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) को पत्र लिखा है। NPPA एक स्वतंत्र नियामक संस्था है, जो दवाओं की कीमतों और मरीजों को किफायती दरों पर दवाओं की उपलब्धता की निगरानी करती है। FDA का यह कदम जुलाई में मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), पुणे और संभाजीनगर के करीब 20 अस्पतालों में किए गए सर्वे के बाद आया है। सर्वे में मेडिकल उपकरणों की वास्तविक…
Read MoreFDA ने श्री गजानन वड़ापाव, समर्थ स्वीट्स, एकविरा झुणका भाकर केंद्र, मनीषा स्वीट्स, नवाब सीख कॉर्नर, होटल अश्विन और जय महाराष्ट्र मसाला डोसा कॉर्नर के लाइसेंस निलंबित किये
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के छह होटल और खान-पान प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिए हैं। FDA ने 8 और 9 सितंबर को किए गए निरीक्षण के दौरान कीटों की मौजूदगी, खराब स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण और पर्याप्त वेंटिलेशन की कमी जैसी खामियां पाईं। कार्रवाई की चपेट में आने वाले प्रतिष्ठानों में श्री गजानन वड़ापाव एंड स्नैक्स सेंटर, कांजुरमार्ग; समर्थ स्वीट्स, जोगेश्वरी; एकविरा झुणका भाकर केंद्र और मनीषा स्वीट्स, मुलुंड; नवाब सीख कॉर्नर; होटल अश्विन और जय महाराष्ट्र मसाला डोसा कॉर्नर शामिल…
Read MoreFDA ने IRCTC और ISKCON के रेस्टोरेंट पर भी की कार्रवाई
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद IRCTC और ISKCON जुहू से जुड़े कई खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। FDA ने मुंबई और ठाणे में IRCTC से जुड़े पांच प्रतिष्ठानों तथा ISKCON जुहू परिसर में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खराब स्वच्छता, खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण, कीटों से संबंधित समस्याएं, जाम नालियां, खाद्य एवं पेयजल की अपर्याप्त जांच तथा अनिवार्य रिकॉर्ड के अभाव जैसी कई खामियां सामने आईं। IRCTC से जुड़े…
Read MoreFDA ने BMC अस्पताल के ब्लड सेंटर का लाइसेंस निलंबित किया
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के कांदिवली (पश्चिम) स्थित भारतरत्न बाबासाहेब आंबेडकर मुंबई महानगरपालिका (BMC) सामान्य अस्पताल के ब्लड सेंटर के लाइसेंस को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इस आदेश के खिलाफ अपील की है और राहत मिलने की उम्मीद जताई है। FDA ने 27 जुलाई 2026 को निलंबन का आदेश जारी किया था। यह कार्रवाई 2 मार्च को ब्लड सेंटर के निरीक्षण के बाद की गई। लाइसेंस निलंबन को अक्टूबर के मध्य में तीन दिनों के लिए लागू…
Read Moreमुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य सुरक्षा मानकों के कथित उल्लंघन और स्वच्छता संबंधी खामियों के चलते मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर में स्थित पांच खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इन खामियों में भोजन की हैंडलिंग, भंडारण, रेफ्रिजरेशन और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां शामिल हैं। राज्यव्यापी अभियान के तहत FDA ने कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए हैं, जिनमें MCA परिसर के पांच आउटलेट भी शामिल हैं। FDA की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, अभियान के दौरान 45 होटल, रेस्तरां, भोजनालय और ढाबों…
Read Moreबॉम्बे हाईकोर्ट का FDA को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त और IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे को बड़ा झटका लगा है। तुकाराम मुंढे राज्यभर में ‘सेफ फूड, सेफ ड्रग्स, सेफ महाराष्ट्र’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। दूध और अन्य दुग्धजन्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में पुणे की एक मिठाई की दुकान पर की गई कार्रवाई FDA और तुकाराम मुंढे के लिए भारी पड़ गई है। हाईकोर्ट ने FDA को दुकान मालिक को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश…
Read Moreमहाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर एक साल की रोक, FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला
तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने राज्य में एनालॉग (नॉन-डेयरी) पनीर के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, वितरण, बिक्री और उपयोग पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह प्रतिबंध 30 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के तहत लागू किया गया है। तुकाराम मुंढे ने बताया कि एनालॉग पनीर असली पनीर नहीं होता। इसे दूध के बजाय वनस्पति तेल, पाम ऑयल और अन्य गैर-दुग्ध सामग्री से तैयार किया जाता है। आम उपभोक्ता अक्सर इसे असली पनीर समझकर खा लेते हैं,…
Read More