महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विशेष अदालत ने शकील शेख उर्फ मामू की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उस पर सलीम डोला के नेतृत्व वाले ड्रग्स सिंडिकेट और सातारा जिले में 115 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन (एमडी) निर्माण अभियान से जुड़े होने का आरोप है। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर आरोपी के पास से सीधे मादक पदार्थों की बरामदगी आवश्यक नहीं है क्योंकि सह-आरोपी के इकबालिया बयान और बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट प्रथम दृष्टया उसके इस गिरोह से संबंध होने की ओर इशारा करते हैं।…
Read MoreTag: महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका)
पूर्व IAS राधेश्याम मोपलवार से 10 करोड़ रुपये हफ्ता वसूली मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी पर आरोप तय
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) की विशेष अदालत ने सोमवार, 21 सितम्बर 2026 को जेल में बंद गैंगस्टर रवि पुजारी के खिलाफ रंगदारी के दो मामलों में आरोप तय किए। इनमें 2017 में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के तत्कालीन उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और पूर्व IAS अधिकारी राधेश्याम मोपलवार से 10 करोड़ रुपये हफ्ता मांगने का मामला भी शामिल है। मामला नवंबर 2017 का है। राधेश्याम मोपलवार ने निजी जासूस सतीश मांगले और दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने…
Read Moreमाथाड़ी कामगार यूनियन के 11 सदस्यों पर मकोका लगा, 7 गिरफ्तार, 4 फरार
मुंबई के अंधेरी (ईस्ट) में कारोबारियों से जबरन वसूली करने वाले एक गिरोह के खिलाफ MIDC पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA), 1999 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी खुद को माथाड़ी कामगार यूनियन का सदस्य बताकर अंधेरी ईस्ट में कारोबार करने वाली कंपनियों से भारी रकम बतौर ‘प्रोटेक्शन मनी’ वसूलते थे। मुंबई पुलिस के जोन-10 के पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े के अनुसार इस गिरोह में सात गिरफ्तार आरोपियों के अलावा चार फरार आरोपी शामिल हैं। सातों पर 17 अगस्त को MIDC परिसर में एक कारोबारी के…
Read Moreचिंचपोकली गोल्ड लूटकांड-2019 के ‘लुटेरों’ पर से मकोका हटा
महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की विशेष अदालत ने वर्ष 2019 के बहुचर्चित चिंचपोकली गोल्ड लूटकांड से जुड़े सभी सात आरोपियों पर से 28 जुलाई 2026 को मकोका हटा दिया है। विशेष न्यायाधीश एन. आर. प्रधान ने अपने फैसले में कहा कि जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सिद्धनाथ खांडेकर की गवाही और जांच टीम द्वारा दाखिल आधिकारिक आरोपपत्र के बीच मोबाइल सिम कार्ड के स्वामित्व, मोबाइल टावर लोकेशन ट्रैकिंग और आरोपियों की गिरफ्तारी के क्रम को लेकर गंभीर विरोधाभास हैं। यह मामला (मकोका विशेष केस नंबर- 14/2019) चिंचपोकली रेलवे स्टेशन…
Read Moreगैंगस्टर रवि पुजारी के साथी बिल्डरों पर से MCOCA हटाने से बॉम्बे हाईकोर्ट का इन्कार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पवई के एक भूमि विवाद से जुड़े मामले में एक डेवलपर को धमकाने और उससे वसूली करने के लिए गैंगस्टर रवि पुजारी के साथ कथित साजिश रचने के आरोप में दो बिल्डरों- राजन सुजनानी और किशोर वतनानी- के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के तहत दाखिल चार्जशीट को रद्द करने से इन्कार कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच के दौरान एकत्रित सामग्री से प्रथम दृष्टया जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) का मामला बनता है। न्यायमूर्ति अजय गडकरी और न्यायमूर्ति आर.आर. भोंसले की खंडपीठ ने…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने 2006 मुंबई बम विस्फोट मामले के फैसले पर रोक लगाई, पर दोषियों को आत्मसमर्पण करने की जरूरत नहीं
सर्वोच्च न्यायालय (SC) ने गुरुवार, 24 जुलाई, 2025 को बॉम्बे उच्च न्यायालय के उस फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी , जिसमें 2006 में 7/11 मुंबई ट्रेन विस्फोटों के सभी 12 दोषियों को बरी कर दिया गया था। इस फैसले को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत किसी भी लंबित मुकदमे में न्यायिक मिसाल के तौर पर लागू किया जाएगा। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ के समक्ष महाराष्ट्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस फैसले पर अंतरिम रोक…
Read More