मुंबई की मरीन ड्राइव पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) बनकर एक सिविल ठेकेदार से 3.25 करोड़ रुपये की उगाही करने के आरोप में 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान औरंगाबाद निवासी आसिफ इस्माइल पठान के रूप में हुई है। उसने लोक निर्माण विभाग (PWD) के करीब 50 करोड़ रुपये के लंबित बिल पास कराने का झांसा देकर ठेकेदार से यह रकम वसूली थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़ा वरिष्ठ अधिकारी बताता था।…
Read More