फिल्म शूटिंग मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

 

दक्षिण मुंबई स्थित एक बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (BMC) स्कूल परिसर में निर्धारित अनुमति समय सीमा के बाद भी फिल्म शूटिंग जारी रखने के आरोप में डी बी मार्ग पुलिस ने एक फिल्म शूटिंग कंपनी के मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

पुलिस कांस्टेबल वृषक रमाकांत वाघ (43) की शिकायत पर डी बी मार्ग पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत FIR दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना 24 मई की रात 11:30 बजे से 11:55 बजे के बीच ग्रांट रोड (पूर्व) स्थित गिल्डर टैंक लेन के एक BMC स्कूल में हुई। आरोपी की पहचान गोरेगांव निवासी और पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल लिमिटेड के मैनेजर वहीद अब्दुल कादर शेख (33) के रूप में हुई है।

शिकायत के अनुसार, प्रोडक्शन कंपनी को दी गई अनुमति की शर्तों और नियमों के बावजूद कथित तौर पर तय समय के बाद भी शूटिंग जारी रखी गई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया और बाद में रिहा कर दिया गया।

Leave a Comment