‘महीने में 4-5 बार शारीरिक संबंध’ – अभिनेत्री आकांक्षा चौधरी

 

आकांक्षा चौधरी

अभिनेत्री आकांक्षा चौधरी हाल ही में ‘लॉक अप 2’ शो से बाहर हो गई हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया था। ‘लॉक अप 2’ के घर से बाहर आने से पहले उन्होंने दावा किया कि एक प्रसिद्ध ब्यूटी पेजेंट से जुड़े शख्स ने आर्थिक मदद के बदले उनके सामने अनुचित और आपत्तिजनक मांग रखी थी। उनके इस खुलासे से सभी हैरान रह गए।

शो में अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए आकांक्षा चौधरी ने बताया कि वह एक ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन उनके पास कपड़े, ट्रेनिंग और अन्य खर्चों के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा- मुझे कपड़े, ट्रेनिंग फीस और बाकी खर्चों के लिए लगभग 1 से 2 लाख रुपये की जरूरत थी। मैंने एक वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क किया था, क्योंकि मैंने सुना था कि वह प्रतियोगियों को आर्थिक सहायता देते हैं।

आकांक्षा चौधरी के अनुसार- उन्होंने आर्थिक मदद मांगी थी और बदले में काम करने की इच्छा भी जताई थी। इसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें अपने घर बुलाया। वह उनसे मिलने गईं। आकांक्षा चौधरी ने बताया- जब मैं वहां पहुंची तो उन्होंने मुझे गले लगाने की कोशिश की। लेकिन गले लगाने के बजाय उन्होंने मुझे धक्का दिया और पकड़ लिया। वह मुझसे काफी उम्रदराज़ थे। मैंने तुरंत उनका हाथ झटक दिया।

आकांक्षा चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने केवल आर्थिक मदद मांगी थी, लेकिन उस व्यक्ति ने बदले में उनके सामने एक बेहद आपत्तिजनक प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने कहा- मैं तुम्हें इतने पैसे दे रहा हूं, लेकिन इसके बदले तुम्हें मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। महीने में 4-5 बार ऐसा करना पड़ेगा।

आकांक्षा चौधरी ने तुरंत इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उनका यह खुलासा सुनकर ‘लॉक अप 2’ के अन्य प्रतियोगी भी हैरान रह गए।

Leave a Comment