FDA की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ राज्य के दवा विक्रेता आंदोलन करेंगे

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से राज्य के दवा विक्रेताओं के खिलाफ बेहद छोटी-छोटी गलतियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दवा विक्रेताओं के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर अपना पक्ष रखने के लिए मिलने वाले समय को 20 दिनों से घटाकर शून्य दिन कर दिया गया है। इस तरह दवा विक्रेताओं को स्वाभाविक न्याय के अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। कई बार बेहद मामूली गलतियों के लिए कार्रवाई की जाती है, जबकि गंभीर अपराध करने वाले डॉक्टरों और…

Read More

JNPT में 4 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त

  राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPT) में एक कंटेनर से तस्करी कर लाई गई ई-सिगरेट की बड़ी खेप जब्त की है। DRI की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस कंटेनर में ई-सिगरेट को ‘मॉप रॉड’ (पोछा लगाने वाले डंडे) के सामान के रूप में घोषित कर छिपाया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर DRI की टीम ने कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर के निचले हिस्से में छिपाकर रखी गईं 13 हजार ब्रांडेड ई-सिगरेट बरामद हुईं। इनमें…

Read More

नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर

  केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 में नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इस सूची में गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के तहत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सर्वेक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इंदौर ने 2017 से 2023 तक लगातार हर संस्करण में पहला स्थान…

Read More

टिटवाला में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने पिता और भाई को मारी गोली

  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के टिटवाला में प्रॉपर्टी विवाद में एक बेटे ने अपने पिता और भाई को गोली मार दी। पुलिस ने बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कल्पेश शेलार के रूप में हुई है। वह टिटवाला के गुरवली पाड़ा में रहता है। इसी मामले में कल्पेश शेलार की 32 वर्षीय पत्नी रसिका शेलार को भी गिरफ्तार किया है। गोलीबारी के दौरान रसिका शेलार अपने पति के साथ मौजूद थी और पर उसने उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। शेलार दंपति…

Read More

कल्याण के के.एम. अग्रवाल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज, शिक्षण विभाग के दो अधिकारी भी आरोपी

  ठाणे जिले के कल्याण (पश्चिम) के गांधारी स्थित के.एम. अग्रवाल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस महाविद्यालय के प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ एक और FIR दर्ज हुई है। प्रबंधन पर दो नियुक्तियां अवैध तरीके से करने का आरोप है। महत्वपूर्ण है कि इस FIR में उच्च शिक्षण, कोंकण विभाग के दो अधिकारी भी आरोपी बनाये गए हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी एन्ड कॉलेज टीचर एसोसिएशन के जनसंपर्क प्रमुख रामचंद्र यादव की शिकायत पर 4 नवम्बर 2026 को कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में BNS-2023 की धारा- 316(5), 318(4), 336(3), 338,…

Read More