उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दावे के बाद कि प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई पार्टी की अहम बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR/SSR) को लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अगले एक महीने तक नए…
Read MoreCategory: Cover Story
FDA की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ राज्य के दवा विक्रेता आंदोलन करेंगे
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की ओर से राज्य के दवा विक्रेताओं के खिलाफ बेहद छोटी-छोटी गलतियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। दवा विक्रेताओं के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर अपना पक्ष रखने के लिए मिलने वाले समय को 20 दिनों से घटाकर शून्य दिन कर दिया गया है। इस तरह दवा विक्रेताओं को स्वाभाविक न्याय के अधिकार से भी वंचित किया जा रहा है। कई बार बेहद मामूली गलतियों के लिए कार्रवाई की जाती है, जबकि गंभीर अपराध करने वाले डॉक्टरों और…
Read MoreJNPT में 4 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPT) में एक कंटेनर से तस्करी कर लाई गई ई-सिगरेट की बड़ी खेप जब्त की है। DRI की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस कंटेनर में ई-सिगरेट को ‘मॉप रॉड’ (पोछा लगाने वाले डंडे) के सामान के रूप में घोषित कर छिपाया गया था। खुफिया जानकारी के आधार पर DRI की टीम ने कंटेनर की तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर के निचले हिस्से में छिपाकर रखी गईं 13 हजार ब्रांडेड ई-सिगरेट बरामद हुईं। इनमें…
Read Moreनवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर
केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को घोषित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 में नवी मुंबई को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। इस सूची में गुजरात का सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण के तहत नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सर्वेक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार, इंदौर ने 2017 से 2023 तक लगातार हर संस्करण में पहला स्थान…
Read Moreटिटवाला में प्रॉपर्टी विवाद में बेटे ने पिता और भाई को मारी गोली
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के टिटवाला में प्रॉपर्टी विवाद में एक बेटे ने अपने पिता और भाई को गोली मार दी। पुलिस ने बेटे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कल्पेश शेलार के रूप में हुई है। वह टिटवाला के गुरवली पाड़ा में रहता है। इसी मामले में कल्पेश शेलार की 32 वर्षीय पत्नी रसिका शेलार को भी गिरफ्तार किया है। गोलीबारी के दौरान रसिका शेलार अपने पति के साथ मौजूद थी और पर उसने उसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की। शेलार दंपति…
Read Moreकल्याण के के.एम. अग्रवाल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज, शिक्षण विभाग के दो अधिकारी भी आरोपी
ठाणे जिले के कल्याण (पश्चिम) के गांधारी स्थित के.एम. अग्रवाल कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस महाविद्यालय के प्रबंधन और प्राचार्य के खिलाफ एक और FIR दर्ज हुई है। प्रबंधन पर दो नियुक्तियां अवैध तरीके से करने का आरोप है। महत्वपूर्ण है कि इस FIR में उच्च शिक्षण, कोंकण विभाग के दो अधिकारी भी आरोपी बनाये गए हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी एन्ड कॉलेज टीचर एसोसिएशन के जनसंपर्क प्रमुख रामचंद्र यादव की शिकायत पर 4 नवम्बर 2026 को कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में BNS-2023 की धारा- 316(5), 318(4), 336(3), 338,…
Read More‘मटका पत्रकार’ ने चार साल से सोसायटी मेन्टेनेन्स नहीं दिया, मांगने पर महिला अध्यक्ष को गाली दी, धमकी दी, NC दर्ज !
हैरिसन डिमेलो ठाणे जिले के उपनगर कल्याण में ‘मटका पत्रकार’ के नाम से फेमस हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो के खिलाफ कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में एक और NC दर्ज हुई है। हैरिसन डिमेलो ने चार साल से सोसायटी का मेन्टेनेन्स नहीं दिया। मांगने पर उसने सोसायटी की महिला अध्यक्ष को गन्दी-गन्दी गाली और जान से मारने की धमकी दी। हरि आढ़ाव उर्फ़ हैरिसन डिमेलो गांधारी, कल्याण (पश्चिम) की रुतु रिवर साइड बिल्डिंग नंबर- 3-ए, फ्लैट नंबर- 1306 में रहता में है। उसने चार साल से सोसायटी का मेन्टेनेन्स…
Read MoreBMC कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, भाई का भी हुआ था कत्ल
विनोद पवार मुंबई के पूर्वी उपनगर कुर्ला (पश्चिम) के माकड़वाला कंपाउंड में बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिस व्यक्ति की हत्या हुई वह BMC कर्मचारी था और इसी साल अप्रैल महीने में उसके भाई की भी इसी इलाके में हत्या हो चुकी है। मृतक की पहचान विनोद मल्लप्पा पवार के रूप में हुई है। वह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में कचरा संग्रह करने वाले कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। इस मामले में विनोबा भावे नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।…
Read Moreअभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का तीसरा विवाह भी टूटा, रूसी पत्नी अन्ना कोनिडेला से लिया तलाक
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, जन सेना पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनका तीसरा विवाह भी टूट गया है। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला (Anna Konidela) ने तलाक लेने का फैसला किया है। सोमवार रात दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर 13 साल पुराने वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने की घोषणा की। पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की है। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह…
Read Moreबॉम्बे हाई कोर्ट ने गिरगांव चौपाटी पर क्रिसमस म्यूजिकल फेस्टिवल आयोजित करने की दी अनुमति
बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रभु येशु जन्मोत्सव ट्रस्ट को 13 दिसंबर 2026 को गिरगांव चौपाटी पर 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में अपना वार्षिक क्रिसमस म्यूजिकल फेस्टिवल आयोजित करने की अनुमति दे दी है। जस्टिस बीपी कुलाबावाला और जस्टिस फरहान दुबाश की खंडपीठ ने 4 नवंबर 2026 को ट्रस्ट की उस याचिका को मंजूरी दी, जिसमें एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जगह देने की मांग की गई थी। यह आयोजन हर साल किया जाता है। ट्रस्ट ने अदालत से 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति…
Read More