1,816 करोड़ रुपये के EPFO नुकसान मामले में CBI ने रिलायंस ADAG की कंपनी और निदेशकों के खिलाफ FIR दर्ज की

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (RCL), उसके निदेशकों, प्रमुख प्रबंधकीय अधिकारियों तथा अन्य लोगों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) को कथित रूप से 1,816.22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की है। यह FIR 21 जुलाई को EPFO के एक प्रतिनिधि द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। FIR के अनुसार रिलायंस कैपिटल ने वर्ष 2013 और 2014 में सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किए थे, जिनमें EPFO ने चार पोर्टफोलियो प्रबंधकों के माध्यम…

Read More

नोकिया की शिकायत पर दूरसंचार कंपनी के 2 अधिकारियों के खिलाफ चीटिंग की FIR दर्ज

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक निजी दूरसंचार कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से 19.33 करोड़ रुपये की भविष्य निधि (PF) राशि फर्जी तरीके से निकालने के आरोप में FIR दर्ज की है। आरोप है कि दोनों ने कंपनी के 94 काल्पनिक (फर्जी) कर्मचारियों के नाम पर PF की राशि निकाल ली। CBI ने वैभव वर्मा और कामराजू मुत्याला के खिलाफ 16 जुलाई को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की। यह कार्रवाई EPFO के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सतर्कता), दिल्ली की शिकायत के आधार पर…

Read More

मेहुल चोकसी से जुड़े PNB घोटाले में CBI ने चार और आरोपियों को बनाया आरोपी

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी से जुड़े 13,578 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में चार और लोगों को आरोपी बनाया है। विशेष अदालत ने इन चारों के नाम वाली पूरक आरोपपत्र (सप्लीमेंट्री चार्जशीट) का संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है। इनमें पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा के तत्कालीन आंतरिक मुख्य लेखा परीक्षक (Internal Chief Auditor) भी शामिल हैं। विशेष न्यायाधीश एस.के. करहले ने कहा कि पूरक आरोपपत्र में प्रस्तुत सामग्री प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के लिए पर्याप्त…

Read More

SEEPZ के ‘भ्रष्ट’ अधिकारियों- एन.पी.एस. मोंगा और वी.पी. शुक्ला- के खिलाफ CBI की क्लोजर रिपोर्ट कोर्ट ने स्वीकार की

  मुंबई की विशेष अदालत ने मंगलवार को वर्ष 2024 में तत्कालीन डेवलपमेंट कमिश्नर एन.पी.एस. मोंगा और पूर्व संयुक्त विकास आयुक्त एवं एस्टेट मैनेजर वी.पी. शुक्ला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में दर्ज मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली। CBI का आरोप था कि दोनों पूर्व अधिकारियों ने वर्ष 2016-17 के दौरान SEEPZ की इमारतों की मरम्मत और छतों की वॉटरप्रूफिंग के कार्य में एक अयोग्य एजेंसी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया। CBI के अनुसार, संबंधित प्राधिकरण…

Read More

CBI ने अपने ही पूर्व DSP के खिलाफ फ्रॉड की FIR दर्ज की

  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने पूर्व अधिकारी बृजमोहन (बीएम) मीणा के खिलाफ दूसरे भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज किया है। इस बार आरोप है कि उन्होंने मुंबई में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के रूप में अपनी तीन साल की तैनाती (दिसंबर 2024 तक) के दौरान अपने और अपनी पत्नी के नाम पर 98.63 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति (DA) अर्जित की। CBI अधिकारियों के अनुसार बीएम मीणा की पत्नी सुनीता मीणा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिन पर अपने पति की अवैध…

Read More