बेस्ट उपक्रम को बढ़ते संचयी घाटे से उबारने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगभग 28,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए बेस्ट प्रशासन ने राज्य सरकार की सहायता से मुंबई के बस डिपो का व्यापक आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया है। यह प्रस्ताव अब मंजूरी के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के पास भेजा जाएगा और उसके बाद अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इस परियोजना के तहत 22 बस डिपो का आधुनिकीकरण किया जाएगा। साथ ही 36,000…
Read MoreTag: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC)
मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की ज़मीन 5 साल के लिए धारावी पुनर्विकास परियोजना को लीज़ पर देकर BMC कमाएगी 103.47 करोड़ रुपये
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुलुंड डंपिंग ग्राउंड की पुनः प्राप्त (रिक्लेम्ड) 15 एकड़ ज़मीन को धारावी पुनर्विकास परियोजना (DRP) के लिए पांच वर्ष की अवधि के लिए लीज़ पर देकर अनुमानित 103.47 करोड़ रुपये की आय अर्जित करेगी। इस भूमि का उपयोग कास्टिंग यार्ड, प्रीकास्ट निर्माण इकाई (Precast Manufacturing Unit) और रेडी-मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट स्थापित करने के लिए किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर मंगलवार को सुधार समिति (Improvement Committee) की बैठक में चर्चा हुई और अगली बैठक में इसके मंज़ूर होने की संभावना है। प्रस्ताव के अनुसार, 60,703 वर्गमीटर…
Read Moreजाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर BMC के दो और नगरसेवक अयोग्य घोषित
शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के दो और नगरसेवकों को जिला जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति (DCCSC) द्वारा उनके जाति प्रमाणपत्र अमान्य घोषित किए जाने के बाद अयोग्य ठहरा दिया गया। महापौर ऋतु तावड़े ने महासभा की बैठक के दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की नगरसेविका रोशन शेख और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नगरसेविका बुशरा नदीम मलिक की सदस्यता समाप्त किए जाने की घोषणा की। इस कार्रवाई के साथ ही पिछले एक महीने में इसी आधार पर अयोग्य ठहराए गए नगरसेवकों की संख्या बढ़कर चार…
Read Moreमानखुर्द इमारत हादसे में दो गिरफ्तार
पूर्वी मुंबई के मानखुर्द स्थित जनता नगर इलाके में रविवार को तीन मंजिला मकान गिरने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में पांच मासूम बच्चे और एक महिला शामिल हैं। सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने उनके नाम जारी कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मानखुर्द पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 425/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच…
Read Moreतेज बारिश से मानखुर्द में मकान ढहने से 6 की मौत
मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार रात पूर्वी मुंबई के मानखुर्द में एक मकान ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी को शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार रात करीब 8:30 बजे मानखुर्द के जनता नगर, हनुमान मंदिर के पीछे स्थित चॉल नंबर-5 में यह हादसा हुआ। लगातार हो…
Read MoreAIMIM नगरसेवक समीर पटेल की नगरसेवकी रद्द
मुंबई के गोवंडी वार्ड 137 से OBC आरक्षित सीट पर निर्वाचित ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नगरसेवक समीर रमज़ान पटेल को जिला जाति सत्यापन समिति द्वारा उनके जाति वैधता प्रमाणपत्र को अमान्य घोषित किए जाने के बाद अयोग्य ठहरा दिया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को अपनी महासभा की बैठक के दौरान उनकी अयोग्यता की घोषणा की। पिछले एक सप्ताह के भीतर इस आधार पर पद गंवाने वाले पटेल दूसरे नगरसेवक हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह भांडुप के ‘एस’ वार्ड 111 से शिवसेना (UBT) के नगरसेवक…
Read MoreBMC ने गुजराती साइन बोर्ड हटाया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) द्वारा साइनेज नियमों के उल्लंघन की शिकायत किए जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार को मलबार हिल में लगाई गई गुजराती भाषा की नामपट्टिकाएं हटा दीं। BMC में MNS के ग्रुप लीडर यशवंत किल्लेदार ने बताया- ये बोर्ड डेरासर द्वारा अवैध रूप से लगाए गए थे। पुलिस और BMC से शिकायत करने के बाद BMC ने संबंधित लोगों को सूचित किया कि यदि गुजराती बोर्ड नहीं हटाए गए तो महानगरपालिका स्वयं उन्हें हटा देगी। इसके बाद बुधवार सुबह इन बोर्डों को हटा दिया…
Read Moreमानखुर्द में सरकारी जमीन पर बनीं 1,200 झोपड़ियां ध्वस्त
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और मुंबई उपनगरीय कलेक्टर ने बुधवार को मानखुर्द के अण्णाभाऊ साठे नगर में सरकारी जमीन पर बनीं 1,200 झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। ये झोपड़ियां 11 एकड़ पर कब्ज़ा करके बनायी गयी थीं। अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन पर कई वर्षों से अतिक्रमण था, लेकिन लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय चुनावों के लगातार आयोजन के कारण प्रशासनिक व्यस्तता की वजह से कार्रवाई में देरी हुई। यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कड़ी सुरक्षा के बीच पूरा किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस के करीब 400…
Read MoreBMC ने 102 बेकरी को ‘स्टॉप-वर्क’ नोटिस जारी किया
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल ईंधन प्रणाली अपनाने के निर्देश का पालन न करने पर मुंबई की 102 बेकरियों को काम बंद करने (स्टॉप-वर्क) के नोटिस जारी किए हैं। बेकरी संचालकों को पारंपरिक ओवन से स्वच्छ विकल्पों की ओर बदलने के लिए समय दिया गया था, लेकिन कई बेकरियां अब तक यह बदलाव नहीं कर पाई हैं। BMC के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में 354 अधिकृत बेकरी पारंपरिक ईंधन जैसे जलाऊ लकड़ी का उपयोग कर रही थीं, जो वायु प्रदूषण में बड़ा योगदान देती हैं। इनमें से…
Read More