PNB धोखाधड़ी मामले में CBI ने दादर की कपड़ा कंपनी के खिलाफ दर्ज की FIR

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कपड़ा कारोबार से जुड़ी एक निजी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है। कर्ज लेने वाली कंपनी और उसके निदेशकों ने धोखाधड़ी और बेईमानी की मंशा से बैंक से मिली रकम को उन उद्देश्यों के बजाय अन्य कामों में इस्तेमाल किया, जिनके लिए कर्ज मंजूर किया गया था। CBI के मुताबिक इस मामले में बांद्रा (पूर्व) स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एसेट रिकवरी मैनेजमेंट शाखा के मुख्य प्रबंधक देवा कुमार वाई.एन.…

Read More

‘मनी ट्रेड क्वाइन’ क्रिप्टोकरेंसी का मास्टरमाइंड UAE में गिरफ्तार

अमित एम. लखनपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा वांछित मुख्य आरोपी अमित एम. लखनपाल को 113.10 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ लंबित इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ED अधिकारियों के अनुसार, UAE के अधिकारियों ने 1 सितंबर को भारतीय अधिकारियों को अमित लखनपाल की गिरफ्तारी की जानकारी दी। ED की जांच में सामने आया था कि अमित लखनपाल कुछ अन्य सहयोगियों के साथ भारत से फरार हो गया…

Read More

RBI जल्द शुरू करेगा प्लास्टिक नोटों की छपाई, केंद्र सरकार ने ट्रायल को दी मंजूरी

  केंद्र सरकार ने प्लास्टिक (पॉलिमर) नोटों को चलन में लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत RBI जल्द ही प्लास्टिक नोटों की छपाई शुरू करेगा। शुरुआत में कुछ नोटों को परीक्षण (ट्रायल) के आधार पर छापा जाएगा। देश में पॉलिमर नोटों को चलन में लाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सबसे पहले 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग की पॉलिमर नोटों का परीक्षण किया जाएगा। ये नोट ट्रायल के तौर…

Read More

बॉम्बे हाईकोर्ट ने किशोर बियानी और राकेश बियानी के खातों को ‘फ्रॉड’ घोषित करने का बैंक ऑफ इंडिया का फैसला रद्द किया

  बॉम्बे हाईकोर्ट ने फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशन्स लिमिटेड (FLFL) के प्रमोटर किशोर बियानी और राकेश बियानी के खातों को ‘धोखाधड़ी (फ्रॉड)’ घोषित करने के बैंक ऑफ इंडिया के फैसले को रद्द कर दिया है। अदालत ने कहा कि बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वर्ष 2024 के फ्रॉड मास्टर डायरेक्शंस के तहत आवश्यकतानुसार अपने निर्णय के समर्थन में कोई कारण नहीं बताया। न्यायमूर्ति बी.पी. कोलाबावाला और न्यायमूर्ति फिरदौश पूनावाला की खंडपीठ ने 21 जून 2025 के बैंक के आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि यह आदेश ‘पूरी तरह…

Read More