MPSC परीक्षा पेपर लीक मामले में शिक्षक गिरफ्तार

  महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर पद की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में नंदूरबार के 40 वर्षीय स्कूल शिक्षक मयूर ठाकरे को गिरफ्तार किया गया है। ठाकरे को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उसने इस गिरोह के केंद्र में रहे नंदूरबार स्थित एक कोचिंग संस्थान के निदेशक से परीक्षा में शामिल एक अभ्यर्थी के पिता की मुलाकात कराई थी। 22 मार्च को हुई परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में अनियमितताओं की उन कई घटनाओं में…

Read More

केनरा बैंक धोखाधड़ी मामले में ज्वैलर जतिन मेहता भगोड़ा घोषित

  केनरा बैंक से जुड़े 146.35 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को अरबपति ज्वैलर जतिन मेहता, उनकी पत्नी सोनिया और बेटे सूरज को भगोड़ा घोषित करने का आदेश दिया। सीबीआई ने अदालत को बताया कि जून 2018 में तीनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि मेहता का परिवार काफी समय पहले ही देश छोड़कर जा चुका है और अब तक अदालती कार्यवाही का सामना करने के लिए वापस नहीं…

Read More

PNB धोखाधड़ी मामले में CBI ने दादर की कपड़ा कंपनी के खिलाफ दर्ज की FIR

  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में कपड़ा कारोबार से जुड़ी एक निजी कंपनी के खिलाफ जांच शुरू की है। कर्ज लेने वाली कंपनी और उसके निदेशकों ने धोखाधड़ी और बेईमानी की मंशा से बैंक से मिली रकम को उन उद्देश्यों के बजाय अन्य कामों में इस्तेमाल किया, जिनके लिए कर्ज मंजूर किया गया था। CBI के मुताबिक इस मामले में बांद्रा (पूर्व) स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एसेट रिकवरी मैनेजमेंट शाखा के मुख्य प्रबंधक देवा कुमार वाई.एन.…

Read More