पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर बिलाल आरिफ सराफी की शनिवार को ईद की नमाज़ के बाद अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सराफी को पाकिस्तान के मुरीदके स्थित मरकज़ तैयबा के अंदर गोली मारी गई और चाकू से हमला किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ कथित वीडियो में सराफी जमीन पर घायल पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग घबराहट में इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईद-उल-फितर की नमाज़ खत्म होने के तुरंत…
Read Moreनासिक के ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, जांच में इन्कम टैक्स की भी एंट्री!
नासिक के स्वयंघोषित ज्योतिषी अशोक खरात के खिलाफ अबतक 3 FIR दर्ज हो चुकी हैं। इस मामले में एसआईटी (विशेष जांच दल) के साथ इन्कम टैक्स ने भी एंट्री कर ली है। अब अशोक खरात की संपत्तियों, लेन-देन और आय के स्रोतों की गहन जांच की जाएगी। नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में अशोक खरात के खिलाफ तीन यौन शोषण के मामलों सहित महाराष्ट्र नरबली और जादूटोना विरोधी कानून के तहत केस दर्ज हैं। पहले मामले में खरात पर यौन शोषण, जादूटोना और जान से मारने की धमकी देने के…
Read Moreमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के आदेश के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें इस्तीफा देने का निर्देश दिया था। कुछ दिन पहले ढोंगी बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद उनके और रूपाली चाकणकर के संबंधों के कई सबूत सामने आए थे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने से रूपाली चाकणकर मुश्किल में आ गई थीं। महिलाओं का शोषण करने वाले व्यक्ति के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष की…
Read Moreहाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी UNI के दफ्तर को किया सील
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया (UNI) के कार्यालय को सील कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेश के तहत की गई है। वहीं, मीडिया संगठन ने इस कार्रवाई को “प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला” करार दिया। मामला समाचार एजेंसी को आवंटित जमीन के रद्द किए जाने से संबंधित है। हाई कोर्ट ने इस रद्दीकरण को बरकरार रखते हुए एजेंसी की याचिका खारिज कर दी। समाचार एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी महिला कर्मचारियों…
Read Moreरूपाली चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते से मुलाकात कर तांत्रिक अशोक खरात मामले की SIT जांच की मांग की
महाराष्ट्र के नासिक शहर के तांत्रिक अशोक खरात मामले को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने मामले की गहन जांच की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते से मुलाकात की है। उन्होंने इस संबंध में राज्य महिला आयोग की ओर से पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते को एक पत्र भी सौंपा है। इस पत्र में कहा गया है कि अशोक खरात महिला अत्याचार मामले की गहन और निष्पक्ष जांच हो, साथ ही इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई…
Read Moreशिवसेना सांसद नरेश म्हस्के की संसद में मांग- ठाणे-मुलुंड के बीच बनने वाले नए रेलवे स्टेशन का नाम ‘धर्मवीर आनंद दिघे स्टेशन’ रखा जाए
महाराष्ट्र में मध्य रेलवे के ठाणे और मुलुंड रेलवे स्टेशन के बीच प्रस्तावित नए स्टेशन के लिए शिवसेना के संसदीय दल के नेता सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद नरेश म्हस्के ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से 250 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराने की मांग की थी। इस पर अश्विनी वैष्णव ने फंड को मंजूरी दे दी है। अब इस स्टेशन का नाम ‘धर्मवीर आनंद दिघे स्टेशन’ रखने की मांग सोमवार को संसद में ठाणे लोकसभा क्षेत्र के सांसद नरेश म्हस्के ने शिवसेना के मुख्य नेता और…
Read Moreमैं मुंबई को फिर से गैंगवार के दौर में जाने नहीं दूंगा- मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने बुधवार को फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्म उद्योग को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार मुंबई को फिर से अंडरवर्ल्ड के प्रभुत्व वाले दौर में नहीं जाने देगी। राज्य सरकार ने केंद्र से गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की हिरासत मुंबई पुलिस को सौंपने का भी अनुरोध किया है ताकि जांच की जा सके। विधान परिषद में शिवसेना (UBT) के एमएलसी सचिन अहीर और मिलिंद नार्वेकर द्वारा मुंबई में सेलिब्रिटीज को व्यवस्थित…
Read Moreगैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे पुलिस ने हिरासत में लिया
गैंगस्टर रवि पुजारी को ठाणे पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। रवि पुजारी बेंगलुरु जेल में बंद था। साल 2016 में रवि पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। उसके खिलाफ मुंबई, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली समेत कई जगहों पर बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। साल 2019 में उसे पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे भारत लाया गया। तब से वह कर्नाटक के बेंगलुरु जेल में बंद था। ठाणे पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार ठाणे…
Read Moreएकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, राधाकृष्ण विखे पाटिल, डॉ. सत्यपाल सिंह और रूपाली चाकणकर का भविष्य बताने वाला ज्योतिषी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नासिक शहर के मशहूर ज्योतिषी अशोक एकनाथ खरात को नासिक पुलिस की अपराध शाखा की यूनिट-1 ने बुधवार तड़के 4 बजे एक 35 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि अशोक खरात एकनाथ शिंदे, दीपक केसरकर, राधाकृष्ण विखे पाटिल, रूपाली चाकणकर और पूर्व पुलिस कमिश्नर डॉ. सत्यपाल सिंह का भविष्य बताता था। यह खुद को कैप्टन और कॉस्मोलॉजी विशेषज्ञ कहलाना पसंद करता था। बता दें कि अशोक खरात नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में ‘ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स’ नाम से…
Read Moreप्रेमिका के परिवारवालों के फोर्स करने पर मुंबई पुलिस के सिपाही ने आत्महत्या की
प्रेमिका के परिवार वालों के फोर्स करने पर मुंबई पुलिस के एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सिपाही का नाम भैय्यासाब भीमराव व्हावले (उम्र 32 वर्ष) मालूम पड़ा है। पुलिस के अनुसार भैय्यासाब भीमराव व्हावले मूलतः परभणी जिले के खड़गांव के रहने वाले थे। नांदेड़ जिले के हदगांव में रहने वाली एक युवती से डेढ़ साल से उनका प्रेम संबंध था। लेकिन युवती के परिवार को यह संबंध मंजूर नहीं था। युवती के परिवार वाले भैय्यासाब व्हावले को जान से मारने और पुलिस सेवा से निलंबित…
Read More