सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार, 15 मई, 2026 को सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी शिवसेना (UBT) को आड़े हाथों लिया है। चुनाव चिह्न ‘तीर-धनुष’ को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ चल रहे विवाद पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राजनीतिक बयानबाजी पर तीखी नाराजगी जताई। गौरतलब हो कि जून, 2022 में शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद से एकनाथ शिंदे ही धनुष-वाण सिंबल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर उद्धव ठाकरे ने आपत्ति जताई हुई है। इसको लेकर पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट में…
Read Moreइलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी संपत्ति मामले में जांच रिपोर्ट मांगी, CBI, ED और SFIO को 8 हफ्तों में जवाब देने का निर्देश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) को आरोपों की जांच कर आठ सप्ताह के भीतर प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफर अहमद की खंडपीठ ने कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। यह पूरा मामला कर्नाटक के…
Read Moreअभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी से ठगी, BMC अधिकारी भी आरोपी; कारोबारी निशित पटेल गिरफ्तार
फिल्म अभिनेता जावेद जाफ़री और उनकी पत्नी हबीबा जाफरी से करीब 16 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बृहन्मुम्बई महापालिका (BMC) के एक सहायक आयुक्त समेत पांच लोगों के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल को सौंप दी गई है, जिसने इस मामले में ब्रिटिश मूल के कारोबारी निशित पटेल को गिरफ्तार किया है। पटेल को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।…
Read Moreपुणे के देशी गाय अनुसंधान केंद्र का नाम दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार के नाम पर
अजीत पवार और सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र सरकार ने पुणे स्थित देशी गाय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का नाम दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीतदादा पवार के नाम पर रखने को मंजूरी दे दी है। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा कि यह केंद्र अजीत पवार की उस दूरदृष्टि के आधार पर स्थापित किया गया था, जिसका उद्देश्य देशी गायों की नस्लों के संरक्षण और नवाचार आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देना था। यह केंद्र दुर्लभ और मूल्यवान देशी गायों की प्रजातियों के संरक्षण, दुग्ध…
Read MoreRA रियलिटी वेंचर्स के साझेदारों के खिलाफ दर्ज FIR EOW को ट्रांसफर
दक्षिण मुंबई के MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में 17.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के मामले में R.A. Realty Ventures LLP के साझेदारों, जिनमें अशोक खेमचंद कोठारी और राजेंद्र खेमचंद कोठारी शामिल हैं, के खिलाफ दर्ज FIR को आगे की जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को भेज दी गई है। यह FIR रबरवाला हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में लीगल एग्जीक्यूटिव मोहम्मद अजीम मोहम्मद सलीम खान (35) ने दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कंपनी को 151 करोड़ रुपये के पुनर्विकास सौदे में…
Read Moreमहाराष्ट्र ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संबंधों को लेकर 57 लोगों से पूछताछ की
शहज़ाद भट्टी महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को राज्य के कई शहरों में छापेमारी कर वांछित पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया संबंधों को लेकर 57 लोगों से पूछताछ की। यह कार्रवाई विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई, जिसमें संकेत मिले थे कि ये लोग हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए शहज़ाद भट्टी के संपर्क में थे। अधिकारियों ने बताया कि जांच के तहत उनकी साइबर गतिविधियों और मोबाइल संचार रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही…
Read MoreCBI ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स के मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरू ऑफिस में छापेमारी की
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशन्स से जुड़े एक मामले में गुरुवार को सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह मामला Reliance ADA Group की कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के खिलाफ दर्ज किया गया है। यह छापेमारी मुंबई, गुरुग्राम और बेंगलुरू में हुई। छापेमारी कंपनी के तत्कालीन CEO, CFO और उन निदेशकों के आवासों पर की गई, जिन्होंने वर्ष 2015 से 2017 के दौरान कंपनी में कार्य किया था। CBI के अनुसार यह कार्रवाई 14 मई 2026 को मुंबई स्थित सीबीआई मामलों की विशेष अदालत के…
Read Moreमुंबई के 350 से अधिक स्कूलों में PF घोटाला
मुंबई और उपनगरों की लगभग 350 से अधिक सेल्फ-फाइनेंस स्कूलों पर हजारों शिक्षकों और गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों का भविष्य निर्वाह निधि (PF) हड़पने का गंभीर आरोप ‘मुंबई शहर शिक्षक विकास मंडल’ ने लगाया है। इस अन्याय के खिलाफ अब 1 जून 2026 से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा और शिक्षक नेता डॉ. विशाल कडणे ने आर-पार की लड़ाई का इशारा दिया है। मुंबई में ऐसी कई बड़ी स्कूलें हैं, जहां 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। नियमों के अनुसार, ऐसी संस्थाओं के लिए ‘कर्मचारी भविष्य निर्वाह निधि संगठन’ (EPFO) में…
Read Moreमहिला यात्री को ‘हैप्पी दीवाली’ कहने वाले टैक्सी चालक को 2 साल की सजा
दक्षिण मुंबई के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक महिला यात्री का हाथ चूमने के आरोप में टैक्सी चालक रॉकी फर्नांडिस को दो साल की सजा सुनाई है। रॉकी फर्नांडिस ने महिला यात्री का हाथ चूमा और ‘हैप्पी दीवाली’ कहा था। घटना नवम्बर 2023 की है। महिला एक फाइव स्टार होटल में काम करती है। अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता चर्चगेट स्टेशन से अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए साझा टैक्सी का उपयोग करती थी। 11 नवंबर 2023 को वह आरोपी द्वारा चलाई जा रही टैक्सी में बैठी थी। महिला…
Read More‘मोबाइल’ एमडी निर्माण रैकेट का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार
मेफेड्रोन (एमडी) तस्करी की चल रही जांच में एक ऐसे “मोबाइल” ड्रग निर्माण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जो पुलिस की नजरों से बचने के लिए मुंबई और आसपास के इलाकों में अस्थायी लैब बनाकर काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 13 करोड़ रुपये कीमत का 6.8 किलोग्राम एमडी ड्रग, साथ ही रसायन और लैब उपकरण बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत भी करीब 13 करोड़ रुपये बताई गई है। 4 अप्रैल को…
Read More