अमित घावटे बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर नवी मुंबई के बिल्डर गुरुनाथ चिंचकर की आत्महत्या के करीब एक साल बाद नवी मुंबई की NRI कोस्टल पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर अमित घावटे, सीनियर इंस्पेक्टर संदीप निगड़े और आकाश मलिक के खिलाफ FIR दर्ज की है। FIR में BNS-2023 की धाराएं 108(आत्महत्या के लिए उकसाना), 308(3)(उगाही), 352(जानबूझकर अपमान), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य आशय) लगाई गई हैं। गुरुनाथ चिंचकर किल्ले गांवठान के पास बेलापुर में एक इमारत की चौथी मंजिल पर रहते थे। उनकी ऑफिस…
Read Moreहरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी का अध्यक्ष जवाद सिद्दीकी गिरफ्तार, 45 करोड़ की जमीन, कागजों पर 75 लाख की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। उसे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएलएमए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। जवाद सिद्दीकी तरबिया एजुकेशन फाउंडेशन का निदेशक और प्रमुख शेयरधारक भी है। ED के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय ने 24 मार्च को यह कार्रवाई की। एजेंसी ने शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की। यह गिरफ्तारी अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच में अपराध की आय उत्पन्न…
Read Moreगैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में मुंबई कोर्ट ने हरियाणा पुलिस के पांच कर्मियों समेत सभी आरोपियों को किया बरी
मुंबई सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को हरियाणा के गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर मामले में सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया। इनमें हरियाणा पुलिस के पांच कर्मी और मॉडल दिव्या पाहुजा की मां सोनिया पाहुजा शामिल थीं। इस मामले में आरोपी वीरेंद्र गुज्जर को भी अदालत ने बरी कर दिया। संदीप गाडोली के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे 36 से अधिक संगीन मामले दर्ज थे। यह घटना 7 फरवरी 2016 को अंधेरी के एक होटल में हुई थी, जहां हरियाणा पुलिस की टीम ने संदीप गाडोली को…
Read Moreऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड में HDFC बैंक का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार, दुबई कनेक्शन का भी खुलासा
महाराष्ट्र की नवी मुंबई साइबर पुलिस ने 65.16 लाख रुपये की ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक का एक असिस्टेंट मैनेजर भी शामिल है। जांच में इस पूरे रैकेट के दुबई से जुड़े होने का भी खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल रामरतन जायसवाल (26) और आवेश धर्मेंद्र वर्मन (26) के रूप में हुई है। दोनों जोगेश्वरी के रहनेवाले हैं। पुलिस ने इन्हें यहाँ के बेहराम बाग़ से गिरफ्तार किया। विशाल जायसवाल HDFC बैंक में सिक्योरिटी…
Read Moreतांत्रिक अशोक खरात जबरन वसूली मामले में व्यवसायी दिनेश परब को अग्रिम जमानत मिली
तांत्रिक अशोक खरात बॉम्बे हाई कोर्ट ने नासिक के तांत्रिक अशोक खरात जबरन वसूली मामले में व्यवसायी दिनेश परब को अग्रिम जमानत दे दी। 51 वर्षीय दिनेश परब मुंबई के कालाचौकी में रहते हैं। उन पर अशोक खरात ने आपत्तिजनक तस्वीरों को लेकर जबरन वसूली की FIR दर्ज कराई थी। नासिक सत्र न्यायालय ने दिनेश परब की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसलिए उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था। अशोक खरात ने दिनेश परब के खिलाफ वावी पुलिस स्टेशन में BNS और IT एक्ट के तहत FIR…
Read Moreवसई का ज्योतिष ऋषिकेश वैद्य बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
ऋषिकेश वैद्य नासिक के तांत्रिक/ज्योतिष अशोक खरात के बलात्कार की खबरें अभी भी पीक पर हैं। इस बीच पुणे की हड़पसर पुलिस ने वसई के स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु ऋषिकेश वैद्य को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पालघर जिले की माणिकपुर पुलिस ने गुरुवार को वसई के ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ बलात्कार की FIR दर्ज की थी। उस FIR को पुणे पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। ऋषिकेश वैद्य पर आरोप है कि उसने 2023 से 2025 के बीच खुद को भगवान शिव का अवतार बताकर एक महिला…
Read Moreजौनपुर के बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा पहली बार महाराष्ट्र में, बदलापुर में आज से पंच दिवसीय हनुमंत कथा का करेंगे वाचन
बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा उत्तर प्रदेश के जौनपुर (काशी क्षेत्र) के बाल व्यास पंडित अनुज मिश्रा का पहली बार महाराष्ट्र की धरती पर आगमन हुआ है। पंडित अनुज मिश्रा ठाणे जिले के बदलापुर में 29 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक श्री हनुमंत कथा का वाचन करेंगे। पंडित अनुज मिश्रा के आगमन से बदलापुर भक्तिमय हो गया है। श्री वामन म्हात्रे फॉउंडेशन और श्री साईं बाबा मंदिर उत्सव समिति ने संयुक्त रूप से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया है। यह कथा श्री साईं मंदिर, रमेश वाड़ी, टाटा…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बने सबसे लोकप्रिय नेता, वैश्विक सर्वे में 68% अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में स्थान दिया गया है। अमरीकी डेटा एनालिटिक्स फर्म मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा किए गए नवीनतम वैश्विक सर्वेक्षण में उन्हें 68 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई है। 2 से 8 मार्च के बीच किए गए इस सर्वेक्षण में प्रधानमंत्री मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से काफी आगे हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय परमेलिन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यंग दूसरे स्थान पर हैं, दोनों को 62 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग मिली है। चेक गणराज्य और अर्जेंटीना के…
Read Moreभोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ने ‘वन-टाइम सेटलमेंट’ में मांगे- 10 करोड़ रुपये, एक घर और मासिक खर्च
भोजपुरी फिल्म एक्टर और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक के बदले 10 करोड़ रुपये, एक घर और मासिक खर्च की मांग की है। पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला बिहार के आरा स्थित पारिवारिक न्यायालय में चल रहा है। ज्योति सिंह ने तलाक के बदले पवन सिंह से 10 करोड़ रुपये, एक घर और मासिक खर्च की मांग की है। बुधवार, 25 मार्च 2026 को इस मामले की सुनवाई हुई। पवन सिंह खुद दोपहर करीब 2:20 बजे अदालत में…
Read Moreपाकिस्तानी जासूस मीरा ठाकुर को दिल्ली कोर्ट ने मानवता के आधार पर जमानत दे दी थी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने मथुरा की रहनेवाली मीरा ठाकुर को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीरा ठाकुर ई-रिक्शा चलाती थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार और नकली नोट के मामले में पहले उसे गिरफ्तार किया था परन्तु कोर्ट ने मानवता के आधार पर उसे जमानत दे दी थी। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने मीडिया को बताया कि कौशांबी पुलिस ने मीरा ठाकुर सहित 17 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग…
Read More