अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर FDA का कारण बताओ नोटिस

  तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। FDA ने आरोप लगाया है कि इस विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का अप्रत्यक्ष विज्ञापन (सरोगेट एडवरटाइजिंग) किया जा रहा है। इस सप्ताह जारी नोटिस के जरिए अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ से विज्ञापन में उनकी भागीदारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। FDA के अनुसार, यह विज्ञापन…

Read More

‘मच्छर मारने के लिए तलवार मत चलाइए’: Amazon का लाइसेंस रद्द करने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार

  बॉम्बे हाईकोर्ट ने Amazon Retail India का फूड लाइसेंस रद्द करने के मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने FDA की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए तीखी टिप्पणी की—“मच्छर को मारने के लिए तलवार का इस्तेमाल मत कीजिए।” कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवींद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की खंडपीठ Amazon Retail की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें FDA द्वारा उसके लाइसेंस के निलंबन और बाद में रद्द किए जाने को चुनौती दी गई है। FDA ने 24 जून को…

Read More

स्कूल परिसर में चॉकलेट, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स पर प्रतिबंध

  खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बुधवार, 29 जुलाई 2026 को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि स्कूलों की कैंटीन, मध्याह्न भोजन केंद्र, छात्रावास, छात्रावासों की रसोई तथा सभी वैध खाद्य आपूर्तिकर्ताओं के लिए FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य होगा। स्कूलों में भोजन उपलब्ध कराने वाले, कैंटीन संचालक या आंगनवाड़ियों को भोजन देने वाले ठेकेदारों के पास FSSAI का लाइसेंस होना जरूरी है। यदि ऐसा नहीं है तो लाइसेंसधारी खाद्य आपूर्तिकर्ताओं की नियुक्ति करनी होगी। FDA आयुक्त के अनुसार बदलती जीवनशैली, आक्रामक विपणन और अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य…

Read More

CCI, जुहू जिमखाना, MIG, विलिंग्डन और अपर्णा क्लब के FSSAI लाइसेंस निलंबित

तुकाराम मुंढे खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मुंबई के पांच प्रतिष्ठित क्लबों को बड़ा झटका देते हुए उनके FSSAI लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसे मुंबई में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जांच के दौरान इन क्लबों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन पाए गए। इसके बाद तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की। जिन क्लबों के FSSAI लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वे हैं- CCI…

Read More

तुकाराम मुंढे के निशाने पर अब कॉस्मेटिक्स, 15 से अधिक ब्यूटी क्रीम पर प्रतिबंध

तुकाराम मुंढे खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) विभाग के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने अब सौंदर्य प्रसाधनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में FDA ने 15 से अधिक कॉस्मेटिक उत्पादों पर कार्रवाई की है। तुकाराम मुंढे के विभाग ने अब तक दूध में मिलावट, मिठाइयों में मिलावट और गुटखा बिक्री जैसी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये का माल जब्त किया है। FDA ने गोरा रंग देने का आकर्षण दिखाकर बेची जा रही 15 से अधिक ब्यूटी क्रीम को गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने…

Read More

बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को Five Star पार्क इन बाय रैडिसन होटल के फिर से निरीक्षण का आदेश दिया

  बॉम्बे हाई कोर्ट ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को नवी मुंबई स्थित पांच सितारा होटल पार्क इन बाय रैडिसन का नए सिरे से निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। FDA ने अदालत को बताया था कि उसके हालिया निरीक्षण में विशेष रूप से होटल की रसोई में, स्वच्छता संबंधी गंभीर उल्लंघन पाए गए हैं। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 23 जुलाई को निर्धारित की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति गौतम अंखड़ की पीठ ने सोमवार को FDA की समिति को 22 जुलाई को होटल…

Read More

मुंबई की पारसी डेयरी समेत तीन डेयरियों के लाइसेंस निलंबित

  मुंबई में प्रसिद्ध डेयरियों और दुग्ध उत्पाद निर्माताओं पर FDA ने छापेमारी की है। मरीन लाइन्स स्थित पारसी डेयरी, गोवंडी स्थित सूफी डेयरी और मुलुंड स्थित मेमर्स एसोसिएशन के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर इनके FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। सूफी डेयरी में जांच के दौरान पाया गया कि स्टेनलेस स्टील के मिल्क चिलिंग टैंक के अलावा प्लास्टिक की थैलियों और कैनों में खुला पाश्चुरीकृत भैंस का दूध संग्रहित कर उसकी बिक्री की जा रही थी। वहीं मेमर्स एसोसिएशन में खाद्य उत्पादों पर बैच नंबर…

Read More

FDA ने जे.जे. महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस किया रद्द !

  मुंबई के जे.जे. महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस आखिरकार खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने रद्द कर दिया है। FDA की जांच में ब्लड बैंक में कई गंभीर नियमों के उल्लंघन सामने आए थे। इस संबंध में ब्लड बैंक द्वारा दिया गया। रक्त चोरी प्रकरण में FDA ने जे.जे. महानगर ब्लड बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर जवाब देने का अवसर दिया था। हालांकि, ब्लड बैंक का जवाब असंतोषजनक पाए जाने के बाद उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। ब्लड बैंक…

Read More

FDA ने 2.45 करोड़ रुपये की दवाओं की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई

  ‘सुरक्षित भोजन, सुरक्षित दवाएं और सुरक्षित महाराष्ट्र’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) पूरे राज्य में दवाओं और सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के दौरान अमरावती में की गई नियमित जांच में एक गंभीर मामला सामने आया। जांच में पता चला कि अहमदाबाद स्थित कैडिला फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड को पहले से ही Aciloc 150 और Aciloc 300 नामक दवाओं के निर्माण और बिक्री की मंजूरी थी, जिनमें सक्रिय औषधीय घटक (Active Ingredient) Ranitidine है। लेकिन कंपनी ने हाल ही…

Read More

चर्चगेट के ‘के. रुस्तम एंड कंपनी’ आइसक्रीम दुकान में बिल्ली और चूहे मिले, लाइसेंस रद्द

  खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त एवं IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार, 7 जुलाई को FDA ने राज्यभर में कुल छह स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित खाद्य व्यवसायियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इनमें मुंबई की प्रसिद्ध ‘के. रुस्तम एंड कंपनी’ आइसक्रीम दुकान भी शामिल है। चर्चगेट स्थित यह प्रतिष्ठान अपने आइसक्रीम सैंडविच के लिए बेहद मशहूर है और यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहती है।…

Read More